The best way to know the self is feeling oneself at the moments of reckoning. The feeling of being alone, just with your senses, may lead you to think more consciously. More and more of such moments may sensitize ‘you towards you’, towards others. We become regular with introspection and retrospection. We get ‘the’ gradual connect to the higher self we may name Spirituality or God or just a Humane Conscious. We tend to get a rhythm again in life. We need to learn the art of being lonely in crowd while being part of the crowd. A multitude of loneliness in mosaic of relations! One needs to feel it severally, with conscience, before making it a way of life. One needs to live several such lonely moments. One needs to live severallyalone.

Monday, 7 November 2011

दो दरख्तों के दरम्यान

Walking down the functional memore lane - today like every other day (I wake up empty to let more of you in) :)

दो दरख्तों के दरम्यान
जिंदगी ये निकलती रही
कभी मुझसे कभी तुमसे
ये वही कहती रही
जो कभी तुमने कहा, कभी मैंने सुना 
जो कभी मैंने कहा, कभी तुमने सुना
हम फिर भी क्यूँ ना रुके, क्यूँ ना झुके
जीवन की रेत तो बहती ही रही
दो दरख्तों के दरम्यान
जिंदगी ये क्या ढूंढती रही
वो सुरमयी शाम जो कभी आने को थी
आने से पहले ही क्यूँ ढल चली
यादों के लमहे, वो बातों की चादर
वो मेरे जीवन की पहली कहानी 
खोना भी खुद को लगा गहरा पानी
चादर वो तंग कब हो चली
धागे सुरों के बदलने लगे
अनजानी गलियों से मिलते गए
शब्दों से शब्दों का नाता,
टूटा कभी, कभी फिर से जुड़ा
दरख्तों की डालों का वो खालीपन
चला ढूँढने फिर से जीवन की धूप
वो खोना वो पाना वो खुद से झगड़ना
यादों की चादर ने साया किया
क्या हुआ के पाया फिर से तुम्हारा ही रूप
दरख्तों के पाए और गहरे हुए
सुरों के मौसम में जीवन की धुन
दरख्तों से होके गुनगुनाने लगी
सुरों के वो धागे, शब्दों के साज़
डालों को मिली फिर से मेरी आवाज़
 
Repost: February 19, 2011